बबलू निरापुरे आमला। वार्ड क्रमांक 17 (बोड़खी) में बनकर तैयार मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी जनता के लिए शुरू नहीं हो सका है। इसे लेकर आज पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस की टीम ने नगर भ्रमण शुरू किया। भ्रमण के पहले चरण में वार्ड क्रमांक 17 का दौरा किया गया।
टेकड़ा स्कूल के सामने बने इस क्लिनिक का निरीक्षण करते हुए पदाधिकारियों ने नाराज़गी जताई कि लाखों रुपये की लागत से बना भवन आज तक जनहित में प्रारंभ नहीं किया गया।
हमेशा स्टाफ की कमी बताकर छल किया गया – विजय अतुलकर



