बबलू निरापुरे आमला। आदिकवि महाकवि महर्षि वाल्मीकि महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर भीम नगर हवाई पट्टी के समीप श्री राममेहर जी डींग्या द्वारा निर्मित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुँचीं। मंदिर परिसर में जयंती को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।
यहाँ कुमारी अतुलकर ने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा एवं भगवान भोलेनाथ जी के छायाचित्र का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

उन्होंने माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

पूजन के दौरान उन्होंने वाल्मीकि मंदिर के निर्माता दंपत्ति श्री राममेहर जी डींग्या एवं उनके पूरे परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर डींग्या दंपत्ति ने पार्षद कुमारी खुशबू के सिर पर हाथ रखकर “विजय भव” का आशीर्वाद दिया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया।

पूजन कार्यक्रम के दौरान श्री राममेहर डींग्या जी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, वीरेंद्र पाल, लखन डींग्या, राम डींग्या, राहुल डींग्या, राजेश चंडालिया, राकेश निरापुरे, ओमप्रकाश, विक्की, सोनू, कृष्णा चांदसुरे, विकास उईके, नवीन, सचिन, ललित, धर्मेश अतुलकर सहित अन्य श्रद्धालुगण एवं वाल्मीकि मंदिर समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।




