वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मुलताई शहर अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ की कमान विक्रांत मंसूर को

 

पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की सहमति, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अनुशंसा और जिला अध्यक्ष नितिन गाडरे की सहमति से हुई नियुक्ति

मुलताई। कांग्रेस संगठन में अनुसूचित जाति वर्ग की भागीदारी बढ़ाने और शहर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विक्रांत मंसूरे को मुलताई शहर अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को शहर में प्रकोष्ठ की संगठनात्मक जिम्मेदारियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की सहमति, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अनुशंसा तथा जिला अध्यक्ष नितिन गाडरे की सहमति से विक्रांत मंसूरे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ अब उनसे शहर में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और प्रकोष्ठ की गतिविधियों को वार्ड स्तर तक पहुंचाने की अपेक्षा की जा रही है।

 

सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की होगी जिम्मेदारी

नगर अध्यक्ष के रूप में विक्रांत मंसूरे के सामने अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने, सामाजिक न्याय एवं समानता के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क मजबूत करने की जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने तथा युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर भी जोर रहेगा।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, दी बधाई

विक्रांत मंसूरे को नगर अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी के बाद समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति के बाद अब शहर में अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ की आगामी गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।

स्थानीय स्तर पर इस नियुक्ति को संगठन की जिम्मेदारियों के नए निर्धारण के रूप में देखा जा रहा है। अब विक्रांत मंसूर की भूमिका शहर में प्रकोष्ठ को सक्रिय करने, जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें