वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रमली रोड बांध ब्रिज का कार्य पुनः प्रारंभ करने पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने कलेक्टर महोदय से की मांग

वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पहुंची रमली रोड स्थित रेलवे बांध पर जहां करीब 1 वर्ष पूर्व इस ब्रिज का निर्माण कर कार्य प्रारंभ किया गया था जो कि कुछ समय चलने के बाद अचानक से बंद कर दिया गया इस ब्रिज के निर्माण कार्य प्रारंभ होने नगरवासियों और ग्रामीणों में बहुत उत्साह था क्योंकि इस ब्रिज के निर्माण होने से कई गांव से होकर बस सर्विस प्रारंभ हो जाती थी जोकि ग्रामीणों के लिए बहुत ही सुविधाजनक है स्कूल कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं किसान भाइयों बहनों अस्पताल आने वाले मरीजों को बस की सुविधा नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन इस करोड़ों रुपए के कार्यों को बीच में अचानक से बंद कर दिया गया ठेकेदार द्वारा कभी बारिश का कभी पेड़ो को काटने की एनओसी नहीं मिली यह बहाना बताते हुए करीब 6 माह से कार्य पूर्ण रूप से बंद है मैं पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बैतूल कलेक्टर महोदय से निवेदन करती हूं कि इस बांध पर बनने वाले ब्रिज का कार्य अति शीघ्र प्रारंभ करवाने की कृपा करें जिससे आमजन को सुविधा मिल सके एक माह के भीतर अगर इस ब्रिज का कार्य पुनः प्रारंभ नहीं होता है तो मैं कांग्रेस पार्टी ग्रामीण और नगरवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करूंगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी ब्रिज के कार्यों की निरीक्षण करने पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर के साथ पूर्व पार्षद एवं पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव मौजूद थे

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें