वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पुश्तैनी महाकाली मंदिर में पार्षद खुशबू अतुलकर ने कराया हवन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना

 

।बबलू निरापुरे आमला। वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने रविवार को अपने पुश्तैनी महाकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन कराया। इस अवसर पर परिवारजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेपूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण उनकी माता एवं खुशबू की दादी श्रीमती रामकली रसिया अतुलकर ने कराया था। मंदिर में 16 अक्टूबर 1993 को माता महाकाली की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। जयपुर से बनवाकर लाई गई संगमरमर की यह भव्य प्रतिमा लगभग 7 फीट ऊंची है, जिसके चरणों में महाकाल लेटे हुए स्वरूप में विराजमान हैं। मंदिर के सामने परिसर में काल भैरव जी की प्रतिमा भी स्थापित है।
श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यह महाकाली मंदिर अत्यंत जागृत है और यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है।
पार्षद कुमारी खुशबू अतुलकर ने बताया कि माता रानी की पूजा-अर्चना और हवन कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही माता महाकाली से प्रार्थना की गई कि एक बार फिर अच्छी बारिश हो और जिला सूखे की स्थिति से मुक्त हो। उन्होंने विश्वास जताया कि माता रानी की कृपा से यह कामना अवश्य पूरी होगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें