पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की सहमति, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अनुशंसा और जिला अध्यक्ष नितिन गाडरे की सहमति से हुई नियुक्ति
मुलताई। कांग्रेस संगठन में अनुसूचित जाति वर्ग की भागीदारी बढ़ाने और शहर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विक्रांत मंसूरे को मुलताई शहर अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को शहर में प्रकोष्ठ की संगठनात्मक जिम्मेदारियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की सहमति, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अनुशंसा तथा जिला अध्यक्ष नितिन गाडरे की सहमति से विक्रांत मंसूरे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ अब उनसे शहर में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और प्रकोष्ठ की गतिविधियों को वार्ड स्तर तक पहुंचाने की अपेक्षा की जा रही है।

