पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों (अवैध शराब, सट्टा, जुआ, गुंडा निगरानी, स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी) के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 29.03.2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हमलापुर, गंज बैतूल स्थित ईंट भट्ठे के पास छिंद के पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया—
1. रोहित सेन, पिता शिवकुमार सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी हमलापुर, बैतूल.
2. अशोक ठाकुर, पिता स्व. ओमप्रकाश ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, गंज.
3. बबलु सूर्यवंशी, पिता शांतिलाल सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी हमलापुर.
4. हैदर शेख, पिता मोहम्मद शेख, उम्र 30 वर्ष, निवासी भरगुढ़ाना, गंज.
5. शाहिद शेख, पिता शंखचांद, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, गंज.
6. राजकुमार प्रजापति, पिता सुरेश प्रजापति, उम्र 45 वर्ष, निवासी हमलापुर.
जब्त सामग्री

आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 11,510/- रुपये जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गंज नीरज पाल, सउनि राज पहाड़े, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, प्रधान आरक्षक चन्द्रकिशोर, प्रधान आरक्षक नीलेश, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक आशीष, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक प्रताप, आरक्षक नवीन, आरक्षक गजानंद, आरक्षक उत्कर्ष, आरक्षक रवि कौशल एवं सैनिक नितिन साहू की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियां न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। बैतूल पुलिस ऐसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
PRO Police Betul








