आमला ।अंधारिया से ससाबड़ पीडब्ल्यूडी मार्ग पर बढ़ी नदी पर लोक निर्माण विभाग, बैतूल द्वारा स्वीकृत 61.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक मा. डॉ. योगेश पंडाग्रे जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश यादव जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री हरी यादव जी, मंडल अध्यक्ष श्री रामकिशोर देशमुख जी, जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र गड़ेकर जी, जनपद पंचायत विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश हरोड़े जी, पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री सोलंकी, ग्राम पंचायत अंधारिया की सरपंच श्रीमती मीनावती गड़ेकर जी, ससाबड़ पंचायत के सरपंच श्री सुभाष घिडोड़े जी तथा जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सुखदेव चौहान जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि अंधारिया–ससाबड़ मार्ग पर स्थित यह पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त थी, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से इस पुलिया के नवीनीकरण की मांग की जा रही थी।
विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे जी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री जी से 61.56 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराकर क्षेत्र की जनता को एक महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की। पुलिया के निर्माण से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आवागमन सुगम होगा।
कार्यक्रम में ग्राम अंधारिया एवं ससाबड़ के अनेक नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें लखन चौहान, बलराम वर्मा, सुरेश वर्मा, अंगद चौहान, रामकिशोर सिमैय्या, राजू रहड़वे, यशवंत गड़ेकर, प्रवीन नरवरे, रोहित दुबे, सुभाष पुंडे, ओमकार सिंह, यशवंत सिंह, रेखचंद गड़ेकर, प्रवीण चौहान, अखिलेश झाड़े, मनोज गड़ेकर, प्रमोद सोनारे, ओमप्रकाश सोनारे, प्रदीप, ठाकुर प्रसाद, राजेंद्र चौहान यदीश गड़ेकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।