वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के नेतृत्व में बैतूल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित, प्रशासनिक कसावट के लिए यादगार रहेगा कार्यकाल

 

बैतूल, — अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के कुशल निर्देशन में बैतूल जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक कसावट के साथ शासन की योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ, जिससे जिले की कार्यप्रणाली अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणाममुखी बनी।
राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा सीमांकन , अभिलेख दुरुस्ती, नजूल पट्टा नवीनीकरण एवं भू अर्जन जैसे प्रकरणों की सतत समीक्षा कर उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया गया। इससे आमजन को त्वरित राहत मिली तथा राजस्व सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। आंकड़ों की बात करे तो 31 मार्च तक दर्ज कुल 81177 प्रकरणों में से 73584 प्रकरणों का निराकरण किया गया जोकि पंजीकृत प्रकरणों की संख्या का 90.65 प्रतिशत हैं। जिसमें जिला प्रदेश के अग्रणी 5 जिलों में शामिल है। इसी प्रकार स्वामित्व योजना के शत प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत जिले के 554 ग्रामों में उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बैतूल को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं “जल संचय जनभागीदारी अभियान” में जल संरचनाओं के निर्माण एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्रदेश स्तर पर भी बैतूल ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कीं। टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत” पहल तथा सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिले को सम्मानित किया गया।
प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुगम, पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन में भी बैतूल जिला लगातार अग्रणी रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न जनहित के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया।
स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना एवं संत रविदास स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
कोविड काल में पथ विक्रेताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रारंभ पीएम स्वनिधि योजना में जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 28,092 के लक्ष्य के विरुद्ध 36,966 ऋण प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए, जिनमें से 32,127 प्रकरण स्वीकृत एवं 31,342 प्रकरण वितरित किए गए, जो कुल लक्ष्य का 111.57 प्रतिशत है। चालू वित्तीय वर्ष में भी जिले ने योजना के तीनों चरणों में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है।
जनसमस्याओं के निराकरण के प्रति कलेक्टर श्री सूर्यवंशी सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध रहे। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में जिला प्रदेश में ‘ए ग्रेड’ के साथ अग्रणी रहा। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराते रहे। विशेष रूप से बच्चों एवं विद्यार्थियों से जुड़े मामलों में त्वरित राहत प्रदान करने के साथ दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।
समग्र रूप से कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के नेतृत्व में बैतूल जिला सुशासन, नवाचार एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का एक उत्कृष्ट मॉडल बनकर उभरा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के नेतृत्व में बैतूल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित, प्रशासनिक कसावट के लिए यादगार रहेगा कार्यकाल

और पढ़ें

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के नेतृत्व में बैतूल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित, प्रशासनिक कसावट के लिए यादगार रहेगा कार्यकाल