वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आमला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आमला। सार्वजनिक सम्राट अशोक, राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की संयुक्त जयंती के पावन अवसर पर शहर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 11 अप्रैल 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नगर पालिका स्कूल के पास, जनपद चौक, आमला में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।
शिविर में बैतूल एवं आमला के प्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें डॉ. योगेश पंडाग्रे (मेडिसीन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. नितेश चौकीकर (सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ), डॉ. ब्रजेश वामनकर (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. चित्रा पाटिल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. मुकेशराव वागद्रे (मेडिकल विशेषज्ञ), सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहेंगे। साथ ही दंत रोग, आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर के दौरान सुशील मसतकर (फार्मासिस्ट, बैतूल) द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा।
आयोजन सार्वजनिक डॉ. बाबा साहब जयंती समारोह समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के नेतृत्व में बैतूल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित, प्रशासनिक कसावट के लिए यादगार रहेगा कार्यकाल

और पढ़ें

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के नेतृत्व में बैतूल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित, प्रशासनिक कसावट के लिए यादगार रहेगा कार्यकाल