आमला। ग्रामीण क्षेत्र में “गांव-बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत माननीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के करकमलों द्वारा विभिन्न स्वीकृत विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया तथा बूथ समिति के साथ बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय अनुसार विभिन्न ग्रामों में भूमि पूजन संपन्न हुआ—
ग्राम ससाबड़ में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन दोपहर 3:00 बजे किया गया।जिसमे ग्राम अंधारिया में बढ़ी नदी पर ब्रिज निर्माण कार्य का भूमि पूजन दोपहर 3:30 बजे संपन्न हुआ।ग्राम रमली में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सायं 4:30 बजे किया गया।ग्राम नांदपुर में खेल परिसर निर्माण कार्य का भूमि पूजन सायं 5:30 बजे आयोजित किया गया।इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गडेकर, सरपंच अंधारिया श्रीमती मिनावती गडेकर, सरपंच ससाबड़ सुभाष घिघोड़े, विधायक निज सहायक पिंटू इवने, सतीश हारोड़े, प्रवीण नरवरे, रोहित दुबे, अनिल पुंडे, भागचंद्र नरवरे, महामंत्री राजेश पंडोले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।