आमला। मध्यप्रदेश शासन द्वारा समस्त प्रदेश की नगर पालिका एल्डरमेन को मनोनीत किया गया।
जिसमे आमला नगर पालिका परिषद में 6 एल्डरमेन की घोषणा की गई, 3 महिला और 3 पुरुष को मनोनीत किया गया।
जिसमे वरिष्ठ एवं सक्रिय भाजपा नेता बसंत उडुकले की घोषणा की गई । जिसमें वार्डवासियों सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं मित्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मित्रो ने श्री उडुकले के पास पहुच कर फूल मालाओं ओर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया बधाई दी।
बधाई देने में युवा भाजपा नेता नितिन खातरकर,शैलेन्द्र सोलंकी,राकू जैन,पिंटू टिकारे,मिलिंद देशमुख,अशोक माथनकर,पत्रकार राजेश सूरे,आयुष देवड़े सहित वार्डवासी मौजूद थे।